Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोमवार को छात्र संगठनों का मुख्यमंत्री आवास घेराव, सचिवालय और सीएम आवास के पास लागू रहेगी धारा 144

Ranchi : झारखंड में छात्र संगठनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. छात्र संगठन नियोजन नीति और 60:40 को लेकर 17 अप्रैल सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसको लेकर कल सुबह 8 से रात 11:30 बजे तक सीएम आवास और सचिवालय के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी. ऐसे में इन इलाकों के 200 मीटर के दायरे में कोई संगठन जुलूस और शक्ति प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे. बता दें कि छात्र संगठनों ने 19 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया है. (पढ़ें, अतीक">https://lagatar.in/postmortem-of-bodies-of-atiq-ahmed-and-ashraf-done-national-ulema-council-questioned-law-and-order/">अतीक

अहमद और अशरफ के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ, दफनाने की तैयारी शुरू, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया)

कई महीनों से सोशल मीडिया पर नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं छात्र

गौरतलब है कि छात्र संगठन 60 : 40 और नियोजन नीति के खिलाफ पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया के जरिये विरोध जता रहे थे. सरकार की नियोजन नीति के विरोध में भारी संख्या में छात्र बजट सत्र के दौरान विधानसभा घेराव करने पहुंचे थे. इस दौरान छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये थे. पुलिस प्रशासन ने छात्रों को रोकने की कोशिश की. लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इसके बाद नाराज छात्रों ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया और 10 अप्रैल को झारखंड बंद की घोषणा की थी. लेकिन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन की वजह से छात्रों ने आंदोलन को तत्काल स्थगित कर दी और 17 से 19 अप्रैल तक आंदोलन की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : बीते">https://lagatar.in/icici-bank-investors-got-rs-17188-crore-last-week-hul-investors-lost-rs-6954-crore/">बीते

सप्ताह ICICI बैंक के निवेशकों की झोली में आये 17,188.25 करोड़, HUL इन्वेस्टर्स ने गंवाये 6,954.79 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही