Search

 
 
 

CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य, सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गयी

National News : दिल्ली स्थित CEC आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाये गये हैं. यहां तक कि उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उनके आवास पर भी सुरक्षा टाईट कर दी गयी है.
 
CEC ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो)

National News : गृह मंत्रालय द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी किये जाने की खबर है. हालांकि पूर्व से ही CEC को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गयी है.

 

पिछले कुछ दिनों से उनके खिलाफ हो रहे लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इसलिए किसी भी अनहोनी की घटना से बचने के लिए उनकी सुरक्षा और मजबूत की जा रही है.   

 

खबर है कि दिल्ली स्थित CEC आवास, चुनाव आयोग कार्यालय और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाये गये हैं. यहां तक कि उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उनके आवास पर भी सुरक्षा टाईट कर दी गयी है. निर्वाचन सदन में CISF के अलावा RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवान लगाये गये हैं.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही