Search

 
 
 

रांची में शांतिपूर्ण मतदान में संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों ने किया फ्लैग मार्च

 
Ranchi: रांची लोकसभा क्षेत्र ,में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने को लेकर गुरुवार की दोपहर सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए नेतृत्व में राजधानी के संवेदनशील इलाके मोहाजिद नगर, निजाम नगर, समेत कई इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान आम लोगों से बिना किसी डर भय के वोट करने की भी अपील पुलिस के पदाधिकारियों ने की. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. राज्य के तीसरे चरण में रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में 25 मई को वोट डाले जायेंगे. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-case-hearing-on-architect-vinod-singhs-anticipatory-bail-on-june-6/">लैंड

स्कैम केस : आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम बेल पर 6 जून को सुनवाई

अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया गया

मतदान को लेकर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं. मतदान को लेकर जिला पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बल, सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी समेत अन्य बलों को भी बुलाया गया है. ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो. हर थाना क्षेत्र में बने बूथों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है. वहीं इधर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर शहरी क्षेत्रों के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया गया.

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के खास इंतजाम

रांची जिला के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं. इन क्षेत्रों में विशेष बलों की भी तैनाती की गयी है. ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो. इन क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती भी कराई जा रही है. लोगों को पुलिस की ओर से मतदान के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. इन क्षेत्रों में पारा मिलिट्री फोर्स भी तैनात किये गये हैं. इसके अलावा जिला पुलिस और रिजर्व बटालियन की भी अलग-अलग जगहों पर तैनाती की गयी है. सभी पुलिस बल के साथ पदाधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. फोर्स को उनके मतदान केंद्र पर भेजने के पूर्व उन लोगों को चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश को भी बताया गया है. ताकि ड्यूटी के दौरान पदाधिकारी और जवानों को कोई परेशानी ना हो. इसे भी पढ़ें -लो-ग्रेड">https://lagatar.in/adani-group-denies-financial-times-report-on-substandard-coal-being-sold-at-higher-prices/">लो-ग्रेड

कोयले को ऊंचे मूल्य पर बेचे जाने से संबंधित फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट को अडानी ग्रुप ने नकारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही