Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया

 
Bijapur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नौ  नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी

सुबह करीब छह बजे जब दल लेंड्रा गांव के जंगल में था, तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे.  उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गये. बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गयी, तब वहां     नौ  नक्सलियों के शव, एक स्वचालित लाइट मशीन गन (एलएमजी), बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ और अन्य हथियार बरामद किये गये.

इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में  42 नक्सली मारे जा चुके हैं

उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है. क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 42  नक्सली मारे जा चुके हैं. सुकमा जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही