Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरक्षाबलों ने 20 किलो के पाइप बम समेत पांच आईईडी किया बरामद

Chaibasa : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बिछाये गये 20 किलो के पाइप बम समेत पांच आईईडी बरामद किया है. बुधवार को सुरक्षाबलों ने जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंजदबेड़ा-पटातारोब के आसपास पहाड़ी क्षेत्र से इन्हें बरामद किया है. इनमें चार आईईडी और एक 20 किलो का पाइप बम शामिल है. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बीते 27 जून से टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाकाअंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए चार आईईडी और एक पाइप बम बरामद किया गया. बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया है. इलाके में सर्च अभियान जारी है.
इसे भी पढ़ें – 26">https://lagatar.in/repair-of-rukka-hatia-pipeline-after-26-hours-water-supply-started/">26

घंटे बाद रूक्का- हटिया पाइप लाइन की मरम्मत, वाटर सप्लाई शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही