Search

 
 
 

चाईबासा में सुरक्षाबलों को सफलता, नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त

 
Chaibasa: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का कैंप को ध्वस्त कर दिया. शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोईलकेरा और टोन्टो थाना क्षेत्र के तिलायबेडा और सरजोमबुरू के बीच जंगली,पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने अस्थायी नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया. इस कैंप में 15 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही नक्सली कैंप से दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री बरामद किया गया.

नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू

भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसको लेकर जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही