Search

 
 
 

चाईबासा में सुरक्षाबलों को सफलता, नक्सलियों का कैंप ध्वस्त

 
Chaibasa: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया. गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र के जिम्की और ईकीर के बीच जंगली,पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने अस्थायी नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया गया. इस कैंप में 95 लोगों की रूकने की व्यवस्था थी. जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही नक्सली कैंप से विस्फोटक समेत दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री को बरामद किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1-25.jpg"

alt="" width="522" height="1160" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-14.jpg"

alt="" width="534" height="1156" /> तस्वीरों में- नक्सलियों के कैंप से बरामद सामग्री

नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू

नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसको लेकर जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-police-seized-800-kg-of-ready-made-opium-crop/">गढ़वा

: पुलिस ने दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट, तैयार 8 क्विंटल अफीम की फसल को किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही