Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : पतरातू लेक रिजॉर्ट के सिक्योरिटी गार्ड कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : झारखंड राज्य के टूरिस्ट प्लेस पतरातु लेक रिजॉर्ट कंपनी में  सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे कर्मियों को 4 महीने से कंपनी द्वारा बैठाने के बाद गार्डो के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है, जिसको लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने सोमवार को पतरातू लेक रिजॉर्ट के समीप प्रदर्शन किया. सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हमलोग पतरातू के मूल स्थाई निवासी है और हम सभी पिछले 4 सालों से लगातार लेक रिजॉर्ट में सिक्योरिटी का काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक कंपनी के द्वारा हम सभी को बैठा दिया, जिससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं. सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हम लोग लगातार जीटीडीसी कंपनी से अपील करते आए थे कि हम लोगों को भी कंपनी के तरफ से रखा जाए लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला, कभी काम पर रखा नहीं गया और हमे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड से निकाल दिया गया. सिक्योरिटी गार्ड में काम कर रहे लोगों ने बताया कि अगर इस पर कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो हम सभी बाध्य होकर बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जवाबदेही पतरातू लेक रिजॉर्ट में काम कर रहे जेटीडीसी सिक्योरिटी कंपनी की होगी. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-production-of-20-tons-of-fish-in-panchkhero-reservoir/">कोडरमा

: पंचखेरो जलाशय में 20 टन मछली का उत्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही