Search

 
 
 

रांची में सीएम आवास समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई गयी सुरक्षा, पुलिस बल तैनात

 
 Ranchi : कांके रोड स्थित सीएम आवास समेत कई अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. सोमवार   सुबह से ही कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. कांके रोड स्थित हॉट लिप्स चौक के पास सिटी एसपी, एसडीएम,सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjjjjjjj.gif"

alt="" width="600" height="400" />

सीएम के दिल्ली आवास पहुंची ईडी की टीम

सीएम हेमंत सोरेन पिछले दो दिनों के दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ( ईडी) टीम आज सोमवार को धनशोधन मामले (money laundering) से जुड़ी जांच के सिलसिले में सीएम के दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन पहुंची हुई है. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन 27 जनवरी को ही दिल्ली पहुंचे हैं. इससे पहले 25 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को 10वां समन भेजा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही