Ranchi : झारखंड के सभी जिलों में कोर्ट परिसर की सुरक्षा अब और मजबूत होगी. राज्य के हाईकोर्ट समेत सभी सिविल कोर्ट में 2141 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. गौरतलब है कि इसको लेकर सोमवार (सात अक्टूबर) को गृह सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न जिला और अनुमंडल कोर्ट में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे, उसके पर्यवेक्षक और अतिरिक्त कैमरा की आवश्यकता के आकलन के बिंदु पर एक बैठक आयोजित की गयी थी.
मजबूत होगी झारखंड के सभी कोर्ट परिसर की सुरक्षा , लगेंगे अतिरिक्त 2141 CCTV कैमरे
Leave a Comment