Search

 
 
 

आम्रपाली कोल माइंस की सुरक्षा अब CISF के हवाले, 200 जवानों की होगी तैनाती

Chatra News: आम्रपाली प्रोजेक्ट में रोजाना करीब 70 हजार टन कोयले के उत्पादन की जानकारी है. खदान क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध कारोबार की शिकायतों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. CISF के साथ राज्य पुलिस और कोयला कंपनी के स्तर से भी निगरानी की जाएगी.
 
फाइल फोटो

Chatra News: नॉर्थ कर्णपुरा कोलफील्ड की आम्रपाली ओपन कास्ट कोल माइंस में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. 18 सितंबर से खदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालेगा. शुरुआत में करीब 200 जवानों की तैनाती की जा रही है. जरूरत के अनुसार, आगे बल की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

 

आम्रपाली प्रोजेक्ट में रोजाना करीब 70 हजार टन कोयले के उत्पादन की जानकारी है. खदान क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध कारोबार की शिकायतों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. CISF के साथ राज्य पुलिस और कोयला कंपनी के स्तर से भी निगरानी की जाएगी.

 

जानकारी के अनुसार, CISF के डीजी 17 सितंबर से झारखंड दौरे पर रहेंगे. 18 सितंबर को आम्रपाली परियोजना की नई सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत होने की बात कही गई है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए डीआईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष व्यवस्था भी की गई है.

 

तकनीक से होगी खदान और कोयला परिवहन की निगरानी

कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए खदानों में तकनीकी निगरानी बढ़ाने की तैयारी है. इसके तहत ड्रोन से निगरानी, वाहनों की GPS ट्रैकिंग और वे-ब्रिज मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे खदान से निकलने वाले कोयले और उसके परिवहन पर नजर रखने में मदद मिलेगी.

 

पूरी निगरानी व्यवस्था को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जोड़ने की योजना है. किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर संबंधित टीम को अलर्ट करने की व्यवस्था भी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही