Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अवैध हथियार के सहारे एटीएम, बैंक और कैश वैन की सुरक्षा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड के अलग-अलग जिलों में अवैध हथियार के सहारे एटीएम बैंक और कैश वैन की सुरक्षा की जा रही है. गुमला जिले की पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है. गुमला जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 बंदूक (सात डीबीबीएल, पांच एसवीबीएल) और 63 गोली के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए लोगों में धनबाद जिले के रेशम बहादुर श्रेष्ठ उर्फ थापा और बिहार के भोजपुर जिला निवासी वर्तमान में शास्त्री नगर गुमला में रहने वाले धीरज कुमार सिंह के नाम शामिल हैं. इसे पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-governor-inaugurated-giloy-processing-and-research-center-at-bau/">रांचीः

राज्यपाल ने बीएयू में गिलोय प्रोसेसिंग और रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन

आर्म्स लाइसेंस देकर बैंकों में सुरक्षा गार्ड और अन्य स्थानों पर लोगों को नौकरी कराते थे

फर्जी आर्म्स लाइसेंस देने वाले गिरोह झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में फर्जी आर्म्स लाइसेंस देकर विभिन्न बैंकों में सुरक्षा गार्ड और अन्य स्थानों पर लोगों को नौकरी कराते थे. जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस फर्जीवाड़ा का खुलासा करते हुए विभिन्न जिलों के डीसी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है. पुलिस ने गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची और धनबाद जिले में सत्यापन कर इस मामले का उद्भेदन किया है. इस गिरोह के द्वारा दी गई लाइसेंस की जांच की गई, जांच में सभी लाइसेंस फर्जी पाए गए. इसे भी पढ़ें-विधानसभा">https://lagatar.in/vidhansabhas-government-undertaking-committee-inspected-the-smart-city/">विधानसभा

की सरकारी उपक्रम समिति ने किया स्मार्ट सिटी का निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही