- लोकसभा चुनाव : डीसी और एसएसपी ने मांडर प्रखंड में की समीक्षात्मक बैठक
- आपातकालीन स्थिति के लिए हैलीपैड का स्थान सुनिश्चित रखें : एसएसपी
हाथ जोड़कर वोट डालने का आग्रह करें बीएलओ
डीसी ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश देते हुए कहा कि वोटर स्लिप बंटवाने के क्रम में सभी बीएलओ हाथ जोड़कर मतदाता को वोट डालने के लिए आग्रह करेंगे, ताकि वे मतदान करने मतदान केंद्रों में जरूर आएं. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर 85 एवं दिव्यांग मतदाताओं का सत्यापन करने के पश्चात होम वोटिंग के लिए फार्म 12 (घ) भरवायेंगे. डीसी ने मध्यवर्ती स्ट्रांग रूम के बारे में जानकारी देते हुए सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मध्यवर्ती स्ट्रांग रूम ऐसे मतदान केंद्र में बनाया जाये, जहां पर कमरा, दरवाजा, खिड़की की हालत ठीक हो.मतदान में बाधा डालनेवाले व्यक्ति को चिह्नित करते हुए धारा 107 लगाएं
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मतदान में बाधा डालनेवाले व्यक्ति को चिह्नित करते हुए धारा 107 लगाएं. इसके साथ ही लाइसेंसी हथियार को जमा करने का निर्देश दिया गया एवं होटल, ढाबा, दुकान इत्यादि में छापा मार कर शराब को जब्त करने एवं उनके उपर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. साथ ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश थाना प्रभारियों को दिया गया. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी से कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए हैलीपैड का स्थान सुनिश्चित रखें, ताकि पोलिंग पार्टी की तबीयत ज्यादा ख़राब होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से चिकित्सा सहायता दिलायी जा सके एवं किसी अन्य हालत में भी इसकी आवश्यकता हो सकती है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">EDके हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment