Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

62.12 लाख से लातेहार जेल की सुरक्षा होगी मजबूत, गृह विभाग की मंजूरी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मंडल कारा लातेहार की सुरक्षा व्यवस्था 62.12 लाख की लागत से मजबूत की जायेगी. गृह विभाग ने राशि स्वीकृत कर दी है. इस राशि से जेल में पांच वॉच टॉवर, बाउंड्री मरम्मत और बाउंड्री का निर्माण कराया जायेगा. वर्तमान मे लातेहार जेल में कई बड़े अपराधी और नक्सली बंद है. ऐसे में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना अति आवश्यक है. (पढ़ें, किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-gram-sabha-organized-in-ghatkudi-proposals-for-many-schemes-passed/">किरीबुरु

: घाटकुडी में ग्राम सभा का आयोजन, अनेक योजनाओं के प्रस्ताव पारित)

कार्य की गुणवत्ता में पायी गयी तो एजेंसी के खिलाफ होगी कार्रवाई

गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेवारी संयुक्त रूप से संबंधित काराधीक्षक और एजेंसी की होगी. संबंधित एजेंसी उच्च गुणवत्ता युक्त मानक स्तर का कार्य सुनिश्चित करायेंगे. यह उनकी व्यक्तिगत जवाबदेही होगी. कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर अथवा कार्य मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर संबंधित एजेंसी सीधे तौर पर इसके लिए उत्तरदायी होंगे. ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. संबंधित काराधीक्षक निरंतर योजनाओं की जांच करेंगे और अपनी देख-रेख में ससमय कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-four-child-laborers-rescued-from-newly-constructed-town-hall/">कोडरमा

: नवनिर्मित टाउन हॉल से चार बाल मजदूरों को किया गया रेस्क्यू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही