Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू टाइगर रिजर्व की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, फॉरेस्ट अफसरों को मिली दंडाधिकारी की शक्ति

वन्य जीवों को हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री के लिए बाहर से दंडाधिकारी की जरूरत नहीं होगी.  न्यायालय प्रक्रिया के लिए पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी खुद ही सक्षम होंगे.
Advertisement
Advertisement


Medininagar : पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था अब और चाक-चौबंद होगी. वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पीटीआर के उपनिदेशक व वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) को दंडाधिकारी की शक्ति दी गई है, जिससे वे वन्य जीवों को हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में अधिक सक्षम होंगे.


यह होगा बदलाव


• वन्य जीवों को हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री के लिए बाहर से दंडाधिकारी की जरूरत नहीं होगी.
•    न्यायालय प्रक्रिया के लिए पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी खुद ही सक्षम होंगे.
•    वन्य जीव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी सक्षम रहेंगे.
•    वन्य जीव की तस्करी एवं शिकार करने वाले अपराधियों का कॉल डिटेल और बैंक खातों की डिटेल निकालने के अधिकार की मांग की जा रही है.
•    25-25 की संख्या में हथियारबंद होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी.
•    पलामू टाइगर रिजर्व की सुरक्षा की कमान 300 ट्रैक्टर व 100 फॉरेस्ट गार्ड के हाथों में रहेगी.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही