Search

 
 
 

संसद भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले, 140 कर्मियों की टुकड़ी तैनात

 
 New Delhi : बजट सत्र के दौरान आगंतुकों और उनके सामान की जांच के लिए नयी व्यवस्था के तहत संसद परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 140 की कर्मियों की टुकड़ी तैनात की गयी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले महीने संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की थी जिसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी गयी थी.                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

13 दिसंबर को संसद में कुछ लोगों ने घुसकर रंगीन धुआं फैला दिया था

13 दिसंबर को संसद में कुछ लोगों ने घुसकर वहां रंगीन धुआं फैला दिया था. सीआईएसएफ के 140 कर्मियों ने सोमवार को संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया. सूत्रों के अनुसार वे आगंतुकों और उनके सामान की तलाशी लेंगे तथा भवन की सुरक्षा का जिम्मा भी संभालेंगे. उन्होंने बताया कि यह दल वहां पहले से मौजूद अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संसद परिसर का जायजा ले रहा है ताकि 31 जनवरी से अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए तैयार हो सके जब बजट सत्र की शुरुआत होगी.

सीआईएसएफ में करीब 1.70 लाख कर्मी हैं

सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ को नये और पुराने संसद भवन परिसर का नियंत्रण दिया जायेगा जहां हवाई अड्डे जैसी सुरक्षा व्यवस्था होगी जिसमें व्यक्ति की और सामान की जांच एक्स-रे मशीन व मेटल डिटेक्टर से होगी तथा जूतों, भारी जैकेट और बेल्ट को एक ट्रे में रखकर एक्स-रे मशीने से जांच करने का भी प्रावधान है. सीआईएसएफ में करीब 1.70 लाख कर्मी हैं और यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आता है

सीआईएसएफ  के पास देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों का जिम्मा

. इसके पास देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों के अलावा एयरोस्पेस और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का भी जिम्मा है. सूत्रों ने पहले पीटीआई-भाषा को बताया था कि नये और पुराने संसद भवन परिसरों और उनसे संबद्ध इमारतों को सीआईएसएफ के व्यापक सुरक्षा घेरे में लाया जायेगा और संसद सुरक्षा सेवा (पीएसएस), दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के संसद ड्यूटी समूह (पीडीपीजी) भी रहेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही