Search

 
 
 

सीएम आवास और राजभवन के बाहर तैनात हुये सुरक्षाकर्मी, राजभवन में हलचल तेज

 
Ranchi : सीएम आवास और राजभवन के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. वहीं राजभवन में हलचल तेज हो गई है. डीआईजी अनूप बिरथरे भी सीएम आवास पहुंचे हैं. वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. वहीं रांची डीसी और एसएसपी भी सीएम हाउस के अंदर गए. पुलिस की एक टुकड़ी भी अंदर गई है. वहीं आईएएस प्रशांत कुमार और डायरेक्टर माइंस भी सीएम आवास के अंदर गए हैं. बता दें कि थोड़ी ही देर पहले कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी है. बसों के पहुंचने से कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विधायकों को सीएम आवास से शिफ्ट किया जा सकता है. बता दें कि ईडी की टीम सीएम आवास में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है. वहीं सत्ता पक्ष के सभी विधायक और मंत्री भी सीएम आवास में ही मौजूद हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-50.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/lathi-charge-on-candidates-gheraoing-jssc-office/">JSSC

अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष नीरज सिन्हा की गाड़ी का कांच तोड़ा, पत्रकारों के साथ भी की मारपीट, एसपी पहुंचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही