- स्वास्थ्य मंत्री का दरवाजा खटखटा कर थक चुके हैं काम से हटाए गए सुरक्षाकर्मी
- अब 16 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगाएंगे गुहार
Ranchi: सदर अस्पताल में काम कर रहे सुरक्षाकर्मियों को तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में काम से हटा दिया गया था. 155 सुरक्षाकर्मी आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सदर अस्पताल समेत विभिन्न प्रखंडों के पीएचसी, सीएचसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे. काम से हटाए जाने के बाद सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं. बावजूद इसके उन्हें अब तक काम पर नहीं रखा गया.वहीं रविवार को रांची जिला सुरक्षा कर्मचारी संघ के बैनर तले मोराहाबादी में सुरक्षाकर्मियों की एक बैठक रखी गई. इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी सुरक्षाकर्मी एकजुटता के साथ 16 फरवरी को सीएम हेमंत सोरेन से पुनः नौकरी दिलाने की गुहार लगाएंगे.
इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-bike-riders-injured-after-being-hit-by-scorpio-one-serious/">धनबाद
: स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार 3 किशोर घायल, एक गंभीर नौकरी पर रखने की बात कह मुकर गए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
रांची जिला सुरक्षा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोबिन अंसारी ने कहा तीन साल से हम सभी लोग बेरोजगार हैं. इनमें स्थानीय मूलवासी के साथ विधवा महिलाएं हैं. जिनका गुजारा इसी नौकरी के सहारे होता था. मोबिन ने कहा कि कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिल कर एक बार फिर नौकरी पर रखने की गुहार लगाई थी. तब उन्होंने कहा था कि एक-दो दिन के अंदर सबको नौकरी पर रख लिया जाएगा, लेकिन फिर वे अपनी बातों से मुकर गए और कहा कि अब आप लोगों को काम पर नहीं रखा जाएगा.
इसे भी पढ़ें –1932">https://lagatar.in/rjd-is-with-the-local-policy-decision-based-on-1932-khatian-tejashwi-yadav/">1932
खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के फैसले के साथ है आरजेडी: तेजस्वी यादव मंत्री आलमगीर आलम के समक्ष भी रख चुके हैं अपनी समस्या
मोबिन ने कहा कि अपनी समस्या को सीएलपी लीडर सह मंत्री आलमगीर आलम के समक्ष भी रखा था. उन्होंने भरोसा दिया है कि वह खुद स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे. यदि इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली तो मुख्यमंत्री से बात करेंगे. हम सभी सुरक्षाकर्मी 16 फरवरी को आलमगीर आलम के आवास जाएंगे. यदि बात नहीं बनी तो सभी सुरक्षाकर्मी पैदल यात्रा करते हुए सीएम आवास जाएंगे. रविवार को हुई बैठक में सोहन महतो, हरेंद्र करमाली, गोवर्धन साहू, रिजवान अंसारी, सुखलाल लोहरा, हेमंती देवी, कविता देवी, सरोज कुमारी, गायत्री देवी व अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment