Search

 
 
 

रिम्स में सुरक्षा प्रोटोकॉल फेल, HIV संक्रमित गर्भवती महिला का बिना जांच ऑपरेशन

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार प्रसव के लिए पहुंची एक महिला का बिना समुचित जांच के ऑपरेशन कर दिया गया. बाद में जानकारी मिली कि महिला पिछले तीन साल से एचआईवी संक्रमित है.
 

 Ranchi :  राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार प्रसव के लिए पहुंची एक महिला का बिना समुचित जांच के ऑपरेशन कर दिया गया. बाद में जानकारी मिली कि महिला पिछले तीन साल से एचआईवी संक्रमित है.

 

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला प्रसव पीड़ा होने पर रिम्स पहुंची थी. उसने डॉक्टरों को सितंबर 2025 में सदर अस्पताल से मिली नॉन-रिएक्टिव रिपोर्ट दिखाई. इसी आधार पर उसे तुरंत ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर प्रसव कराया गया.

 

बताया जा रहा कि रिम्स में भर्ती होने के बाद महिला की दोबारा एचआईवी जांच नहीं कराई गई और न ही आवश्यक सावधानियां बरती गईं. ऑपरेशन के बाद जब डॉक्टरों ने विस्तृत जानकारी ली तो सामने आया कि महिला और उसका पति पिछले तीन साल से एआरटी सेंटर से इलाज करा रहे हैं.

 

इस घटना के दौरान ऑपरेशन थियेटर में मौजूद दो जूनियर डॉक्टर भी उसी सुई के संपर्क में आ गईं. इससे उनमें संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. घटना के बाद दोनों डॉक्टरों में डर का माहौल है और उन्होंने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे दी है.

 

फिलहाल दोनों डॉक्टरों की जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमण का कोई खतरा है या नहीं. वहीं इस पूरे मामले ने रिम्स की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही