Search

 
 
 

धनबाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, एसएसपी ने लिया जायजा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) पिछले दिनों देवघर कोर्ट में एक आरोपी की गोली मारकर हत्या के बाद धनबाद कोर्ट परिसर में शनिवार 25 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय सहित कई अधिकारी भी थे. बार अध्यक्ष ने कोर्ट परिसर में पुलिस पोस्ट बनाने की मांग की थी. इस खयाल से भी निरीक्षण किया गया. एसएसपी के निरीक्षण के बाद कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जानकारी हो कि विगत 18 जून शनिवार को देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आरोपी शूटर अमित कुमार सिंह उर्फ निशांत को प्रोडक्शन वारंट पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, देवघर गरिमा मिश्रा के न्यायालय में लाया गया था. वह हाजिरी देकर वकालतखाना परिसर में अपने वकील से मिलने लौटा ही था कि अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में दो पुलिस जवानों पर कार्रवाई भी हुई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-bigger-pilgrimage-than-serving-gomata-ragini-singh/">धनबाद:

गोमाता की सेवा से बड़ा तीर्थ कोई नहीं : रागिनी सिंह [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही