Search

वीडियो में देखें, कैसे रेल को लेकर सांसद निशिकांत और विधायक प्रदीप यादव आपस में भिड़े

Ranchi/Godda: रेल की राजनीति आखिरकार हाथापाई तक पहुंच गयी. गोड्डा स्टेशन से गुरुवार को हमसफर एक्प्रेस की शुरुआत होनी थी. जिसे लेकर यूपीए और बीजेपी आमने-सामने थी. ट्रेन खुलने का क्रेडिट बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बार-बार ले रहे थे. केंद्रीय रेल मंत्री को गोड्डा आकर ट्रेन का शुभारंभ करना था. लेकिन गोड्डा डीसी की तरफ से कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए किसी तरह के आयोजन पर रोक लगा दी गयी. कार्यक्रम यह तय हुआ कि केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. स्टेशन पर मंत्री चंपई सोरेन, स्थानीय विधायक गण और सांसद निशिकांत दुबे की मौजूदगी रहेगी.

देखें हाथापाई की वीडियो

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. यूपीए की तरफ से मंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और दीपिका पांडे सिंह समर्थक समेत गोड्डा स्टेशन पहुंचे. वहां प्रदीप यादव और निशिकांत के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी. दरअसल राज्य सरकार के तीनों विधायकों के समर्थक गोड्डा पहुंचते ही नारेबाजी करने लगे. इस बीच निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के बीच कुछ कहासुनी हुई. जिसके बाद हाथापाई तक की नौबत आ गयी. वहीं सांसद और विधायकों के समर्थक भी आपस में भिड़ते दिखे.

प्रशासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी

शांति पूर्वक हमसफर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की प्रशासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. इससे पहले गोड्डा डीसी भोर सिंह यादव ने मालदा रेल डीविजन को पत्र लिखकर किसी तरह का आयोजन नहीं करने को कहा था. साथ ही उन्होंने खुद स्टेशन पहुंचकर वहां लग रहे पंडाल को लगाने नहीं दिया. प्रशासन की तरफ से कड़ी चेतावनी दी गयी कि कोरोना की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाना चाहिए. लेकिन प्रशासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों के समर्थक पहुंच गये. हंगामा और नारेबाजी हुई. यहां तक कि और जनप्रतिनिधि भी खुद आपस में भिड़ते दिखे.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//