रांची बंद कराने सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता
वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, प्रतुल शाहदेव, भैरो सिंह सहित कई पुलिस हिरासत में
Ranchi : भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज (27 मार्च) रांची बंद का आह्वान किया गया है. रांची बंद का आह्वान झारखंड में विपक्षी पार्टी भाजपा और आजसू ने किया है.
बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर गए हैं. राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया है.
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रांची बंद को सफल बनाने सड़क पर उतर गये हैं. संजय सेठ रातू रोड में सड़क पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं
रक्षा राज्य मंत्री जय सेठ भी बंद को सफल बनाने सड़क पर उतर गये हैं. pic.twitter.com/nhvQ75MCcW
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
रांची बंद कराने निकले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा बीजेपी धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह को हिरासत में लिया गया है. सामाजिक नेता भैरो सिंह को रांची पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में लिया है.
रांची बंद कराने निकले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता @pratulshahdeo को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. pic.twitter.com/NeyvaVoCOx
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
हरमू रोड में किशोर गंज चौक जाम करते बंद समर्थक
हरमू रोड में किशोर गंज चौक जाम करते बंद समर्थक भाजपा कार्यकर्ता pic.twitter.com/ZcsleUpAqJ
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
पिठौरिया चौक में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया. बंद समर्थकों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया. जिससे चौक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.
#Ranchi_Band पिठौरिया चौक में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन प्रारंभ किया. pic.twitter.com/wurwHGrPxz
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
टाटीसिलवे चौक पर भाजपा नेता अमित चरण, राजन साहू और राजेंद्र महतो रांची बंद कराने सड़कों पर उतरे
#Ranchi_Band
टाटीसिलवे चौक पर भाजपा नेता अमित चरण, राजन साहू, राजेंद्र महतो बंद कराते हुए. pic.twitter.com/ylde6Qp9Mm— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
धुर्वा के जेपी मार्केट में बंद समर्थकों ने दुकानों को कराया बंद
रांची जेपी मार्केट धुर्वा में बंद समर्थक दुकानों को बंद कराते हुए. pic.twitter.com/lNIdibRH3z
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिंग रोड में काठीटांड़ चौक को जाम कर दिया है. मौके पर पुलिस मौजूद है.
भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के खिलाफ बंद शुरु हो गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिंग रोड में काठीटांड़ चौक को जाम कर दिया है. पुलिस जाम स्थल पर पहुंच चुकी है.#RanchiBand #AnilTigerMurder #JharkhandBreaking #Ranchi pic.twitter.com/zeLyMBavXE
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
रातू रोड स्थित रामविलास पेट्रोल पंप के पास बंद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और विरोध जताया.सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया है.
रातू रोड स्थित रामविलास पेट्रोल पंप के पास बंद समर्थकों ने टायर जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन, आवागमन बाधित pic.twitter.com/37xTjq6rFj
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
भाजपा नेता केके गुप्ता ने किशोर गंज चौक में टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान बंद समर्थकों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
भाजपा नेता केके गुप्ता ने किशोर गंज चौक में टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की @BJP4Jharkhand @kkguptabjprnc pic.twitter.com/vjXPzjITQ0
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
बंद समर्थकों ने रातू रोड जाम कर दिया है और जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.
रांची बंद कराने सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, रातू रोड किया जाम pic.twitter.com/X2V1vVbTOt
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
रांची धुर्वा में भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह जे पी मार्केट, सेक्टर 3 मार्केट सहित अन्य जगहों पर बंद कराते हुए घूम रहे हैं. इस समूह में वीणा मिश्रा, शैलेश कुमार, अभय झा, गीता गुप्ता, चंदन पटेल, राधे सहित अनेक लोग मौजूद हैं.
रांची धुर्वा में भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह जे पी मार्केट, सेक्टर 3 मार्केट सहित अन्य जगहों पर बंद कराते हुए घूम रहे हैं. इस समूह में वीणा मिश्रा, शैलेश कुमार, अभय झा, गीता गुप्ता, चंदन पटेल, राधे सहित अनेक लोग मौजूद हैं. pic.twitter.com/gOEKOestqc
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
रांची चुटिया सरस्वती शिशु मंदिर चौक को पूरी तरह ब्लॉक किया गया. बंद समर्थकों ने दुकानों को भी बंद कराया.
रांची चुटिया सरस्वती शिशु मंदिर चौक को पूरी तरह ब्लॉक किया गया. बंद समर्थकों ने दुकानों को भी बंद कराया. pic.twitter.com/L4qpd3lECa
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
बंद को सफल बनाने के लिए निकले बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जगन्नाथपुर थाना में रखा है. इनमें प्रमुख हैं- जगन्नाथपुर थाना में गिरफ्तार हटिया मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहु,प्रवीण झा, मोहन सिंह.
#RanchiBand कराने निकले बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जगन्नाथपुर थाना में रखा है. इनमें प्रमुख हैं- जगन्नाथपुर थाना में गिरफ्तार हटिया मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहु,प्रवीण झा, मोहन सिंह. #LagatarNews pic.twitter.com/5u9TseFde0
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
बूटी मोड़ चौक पर एक तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी है. वहीं दूसरी तरफ जेएलकेएम के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
बूटी मोड़ चौक में सड़क पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, जाम pic.twitter.com/Ntk8A1sDHE
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
भाजपा के डोरंडा मंडल अध्यक्ष पियूष विजयवर्गीय को डोरंडा पुलिस ने हिरासत में लिया
भाजपा के डोरंडा मंडल अध्यक्ष पियूष विजयवर्गीय को डोरंडा पुलिस ने हिरासत में लिया #ranchi #bandh #BJP @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/AJpq1odUuQ
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
रौशनी खलखो के नेतृत्व में बंद समर्थकों का लालपुर में विरोध-प्रदर्शन
रौशनी खलखो के नेतृत्व में बंद समर्थकों का लालपुर में विरोध-प्रदर्शन pic.twitter.com/xptALORE2k
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
भाजपा कार्यकर्ता शैलेश सिंह और राजा सिंह को पुलिस ने धुर्वा गोलचक्कर से हिरासत में लिया
धुर्वा गोलचक्कर से भाजपा कार्यकर्ता शैलेश सिंह और राजा सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार pic.twitter.com/oEZug8nUnB
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
नगड़ी बंद करा रहे भाजपा नेता पंकज शाहदेव, शशि भूषण भगत, केदार महतो चूड़ामणि महतो, विंध्याचल महतो, जय किशन महतो, राकेश केशरी सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
भाजपा नेता पंकज शाहदेव, शशि भूषण भगत सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को नगड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया pic.twitter.com/SSDRXyNfnW
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोमित नारयण सिंह, युवा मोर्चा कार्यक्रम समन्वयक धर्मवीर सिंह और उनके समर्थको को बिरसा चौक से पुलिस ने हिरासत में लिया
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोमित नारयण सिंह, युवा मोर्चा कार्यक्रम समन्वयक धर्मवीर सिंह और उनके समर्थको को बिरसा चौक से पुलिस ने हिरासत में लिया pic.twitter.com/jBR6tYP3ER
— Lagatar News (@lagatarIN) March 27, 2025