Search

झारखंड को ग्रीन और सस्टेनेबल बनाने पर सीड का जोर

  • विश्व मरुस्थलीकरण एवं सुखाड़ नियंत्रण दिवस पर कार्यक्रम
Ranchi : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) द्वारा विश्व मरुस्थलीकरण एवं सुखाड़ नियंत्रण दिवस के अवसर पर शनिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड में मरुस्थलीकरण और सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना और समाधानपरक दिशा तय करना था. कार्यशाला में प्रमुख सरकारी विभागों, एजेंसियों, उद्योगों और शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. उन्होंने झारखंड को ग्रीन और सस्टेनेबल बनाने पर जोर दिया.

योजनाबद्ध रूप से प्रयास करने पर बल दिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख डॉ. संजय श्रीवास्तव ने मरुस्थलीकरण की रोकथाम के लिए विस्तार से योजनाबद्ध रूप से प्रयास करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में आवश्यकता है कि भूमि री-स्टोरेशन एवं पुनरुद्धार पर एक विस्तृत योजना बनायी जाये.

मरुस्थलीकरण से निपटने पर विस्तृत प्रस्तुति दी

सीड के डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट के प्रतिनिधि डॉ मनीष कुमार द्वारा मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए विस्तृत प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम में सीसीएल के प्रतिनिधि द्वारा खनित भूखंडों पर किये गए भूमि पनरूद्धार के प्रयासों एवं इनके अच्छे परिणामों पर जानकारी दी गयी. बिरसा कृषि विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि द्वारा भू-क्षरण के प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया एवं उसकी रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें – पुरानी">https://lagatar.in/ntpc-should-revive-old-power-projects-ieefa/">पुरानी

बिजली परियोजनाओं का पुनरुद्धार करे एनटीपीसी- IEEFA
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp