Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संभावित ''हार'' को देखते हुए मोदी टीम उतर आयी ''धर्म'' पर : सुप्रियो

Ranchi : झामुमो ने पीएम मोदी टीम और भाजपा पर तीखे प्रहार किया है. कहा कि टीम मोदी अब अपनी संभावित हार को देखते हुए धर्म पर उतर रही है. बेरोजगारी, महंगाई पर बहस करना तो दूर उसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल नहीं किया. अब कोई चारा नहीं देखकर फिर से मोदी टीम धर्म का सहारा लेने लगी है. सनातन, हिंदू-मुस्लिम की बातें होने लगी है. हद तो तब हो गयी कि बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को चुनावी एजेंडा में नहीं डाला, मगर 2037 में ओलपिंग गेम्स होस्ट करने की बात उसमें कही गयी. क्या ऐसा घोषणा पत्र या चुनावी एजेंडा आज तक किसी भी राजनीतिक दल का भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में किसी ने देखा है. क्या यह राजनीतिक एजेंडा या मामला है. दरअसल अब इनके पास कोई मुद्दा बचा नहीं है. इसलिए तो राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने नाराज नेताओं की बातें अनसूनी कर रहे थे, तब कार्यकर्ता जाने लगे. इसके बाद भजन लाल शर्मा को कहना पड़ा कि आपलोगों को महादेव की सौंगध, अगर आप हिंदू हैं तो बैठ जाएं. अगर धर्म की बात करना है तो ये लोग आदिवासी, सरना धर्म कोड की बात क्यों नहीं करते हैं. यह बातें सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान कही. इसे भी पढ़ें -प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/when-prime-minister-called-tmc-corrupt-mamta-said-pm-modi-should-first-look-in-the-mirror-himself-bjp-is-full-of-dacoits/">प्रधानमंत्री

ने टीएमसी को भ्रष्ट कहा, तो बोली ममता, पीएम मोदी पहले खुद आईना देखें, भाजपा में डकैत भरे पड़े हैं…

आदिवासी-मूलवासियों ने अपना मन बना लिया है

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, पिछले दिनों सिंहभूम में घटी घटना, पलामू में लोगों का सीटिंग एमपी के खिलाफ लगाए जा रहे पोस्टर-बैनर से साफ कर दिया है कि यहां के आदिवासी-मूलवासियों को वर्तमान सांसदों और केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है. सिंहभूम, पलामू, चतरा, खूंटी, लोहरदगा के चुनाव में अब इसका असर दिखना शुरू हो गया है. इन सब को देखकर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व अपनी संभावित हार को देखते हुए आपा खो रहे हैं. बिहार में हाफ और झारखंड से पूरा साफ होना एनडीए का तय है.

उलगुलान रैली ने देश के कई राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में झारखंड के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कई राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य, डी राजा, फारूख अब्दुल्ला सहित कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे. इस रैली से भी भाजपा के पेट में दर्द होने लगा है.

नजरूल इस्लाम के बयान को तोड़-मरोड़ का पेश किया जा रहा है

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नजरूल इस्लाम के बयान पर सु्प्रियो ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. राजनीतिक भाषण एक मिनट का नहीं होता है, उसके आगे और पीछे भी होता है. मगर विवादित बातों को ही सामने रखकर उसे वायरल किया जाता है. वह बात नजरूल ने कहा इसलिए इतना विवाद है. यह बात मैंने या बबलू पांडेय ने नहीं कही. नहीं तो हमसे यह सवाल नहीं होता, क्योंकि बोलने वाला एक मुस्लिम है इसलिए इसे हवा दी जा रही है. उसने कहा था कि किस मुंह से भाजपा 400 पार का नारा दे रही है. भाजपा को 400 नहीं 400 फीट नीचे कर देंगे, यह राजनीतिक बयान था, जिसे दूसरा ही रंग देकर पेश किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -वित्त">https://lagatar.in/finance-department-wrote-a-letter-to-all-the-secretaries-said-match-the-data-given-in-the-accountant-generals-office/">वित्त

विभाग ने सभी विभागों के सचिवों को लिखा पत्र, कहा-महालेखाकार कार्यालय में दिए आंकड़ों का करें मिलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही