Search

 
 
 

धनबाद में डेंगू का खतरा देख निगम ने शुरू किया डीडीटी का छिड़काव

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-coalition-government-wants-benefits-of-schemes-to-every-needy-santosh-singh/">(Dhanbad)

शहर में डेंगू फैलने का खतरा देख नगर निगम ने 13 अक्टूबर से विभिन्न मोहल्लों की नालियों में डीडीटी पाउडर का छिड़काव शुरू कर दिया है. पहले दिन गांधीनगर, बैंक मोड़, मनईटांड़ व आसपास के मोहल्लों में डीडीटी का छिड़काव किया गया. नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अक्टूबर में हो रही बारिश की वजह से मच्छर बढ़े हैं. कुछ इलाकों में डेंगू के मरीज मिलने की भी सूचना मिली है. इसे देखते हुए कर्मियों को नालियों की सफाई कर   डीडीटी का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि हैंड फॉगिंग मशीन से वार्डों में छिड़काव कराया जा रहा है. उन्होंने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा नालियों में पॉलिथीन व किसी प्रकार की खाद्य सामग्री नहीं फकने की अपील भी की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-thousand-students-applied-for-enrollment-in-pg-in-3-days/">धनबाद

: पीजी में नामांकन के लिए 3 दिन में 2 हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही