Search

 
 
 

हेमंत सरकार के विकास कार्यों को देख मधुपुर की जनता गठबंधन प्रत्याशी का देगी साथ : डॉ रामेश्वर उरांव

 

Ranchi : मधुपुर उपचुनाव को लेकर गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन के लिए चुनावी प्रचार को पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जीत का दावा किया है. डॉ उरांव ने कहा कि सरकार की विकास कार्यों को देखकर मधुपुर की जनता इस बार भी गठबंधन का साथ देगी. इससे पहले गुरुवार को मधुपुर राजबारी में संगठन के वरिष्ठ नेताओं, देवघर जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की.

मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की बात कही

इसमें सभी कांग्रेसजनों को मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल अंसारी की सुनिश्चित जीत के लिए मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की बात कही. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रदीप तुलस्यान, फुरकान अंसारी, प्रवक्ता शमशेर आलम, जोनल को-ऑर्डिनेटर सुलतान अहमद, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, सन्नी टोप्पो, केदार पासवान, संजय कुमार, सुशील मरांडी आदि शामिल थे.
अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की जीत सुनिश्चत है, क्योंकि मधुपुर की जनता ने दावा साल साल पहले ही महागठबंधन के उम्मीवार को चुना था. इस बार भी महागठबंधन के प्रत्याशी हाजी हुसैन के पुत्र को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे.

हाजी हुसैन को देनी है सच्ची श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि झारखंड के महागठबंधन की सरकार जनहित का कार्य किया है, आगे भी करते रहेगी. हमारी सरकार ने मनरेगा मजदूरों का दैनिक मजदूरी 194 से बढ़ाकर 225 की, 15 लाख गरीब परिवार को राशन देने का कार्य की, दिव्यांगों को पेंशन, विधवा, वृद्धाओं को पेंशन और 50 हजार रुपये तक राज्य के गरीब किसानों को माफ करने का काम की है. उन्होंने कहा कि मधुपुर की जनता इस बार की उपचुनाव में वोट देकर सच्ची श्रद्धांजलि हाजी हुसैन को देने का काम करेगी.
बैठक में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बेरमो एवं दुमका उपचुनाव की तरह इस बार मधुपुर उपचुनाव में भी मधुपुर की जनता महागठबंधन प्रत्याशी को ही विजयी बनायेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि तन में धन से मदद कर महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताएंगे. कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव में सभी महागठबंधन पार्टियों व संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का कार्य करेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही