Search

 
 
 

भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने संभाला पदभार, बोलीं-संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता

Ranchi News : डॉ सीमा सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए वह लगातार काम करेंगी.
 
डॉ सीमा सिंह

Ranchi News :  भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीमा सिंह ने शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपना पदभार संभाला. पदभार ग्रहण करने पर महिला मोर्चा की सदस्यों ने उनका स्वागत किया.

 

डॉ सीमा सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए वह लगातार काम करेंगी.

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी. महिला मोर्चा महिलाओं के साथ-साथ युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा.

 

डॉ सीमा सिंह ने नई जिम्मेदारी देने के लिए केंद्र और राज्य के भाजपा नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में महिला मोर्चा पहले से मजबूत है और आगे इसे और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा.

 

वहीं, महिला मोर्चा की सदस्य नीतू सिंह ने कहा कि डॉ सीमा सिंह के राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा. उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही