Search

 
 
 

सीनी : गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर पहुंचे प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई व बहन के साथ

 
Seraikela : सीनी में शनिवार को प्रभु जगन्नाथ दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा के साथ शंख व घंटों की ध्वनि के बीच रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी से श्री मंदिर पहुंचे. प्रभु जगन्नाथ की जयघोष के साथ काफी संख्या में भक्तों ने रथ खींचकर प्रभु जगन्नाथ, दाऊ बलराम एवं बहन सुभद्रा को मौसी बाड़ी से श्री मंदिर पहुंचाया. भगवान दाऊ और बहन के साथ श्री मंदिर में सिंहासन पर विराजमान हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flag-march-in-the-sensitive-area-of-the-city-on-the-eve-of-bakrid/">जमशेदपुर

: बकरीद की पूर्व संध्या पर शहर के संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च
सीनी में प्रतिवर्ष काफी हर्षोल्लास के साथ रथ यात्रा उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है. इसमें स्थानीय एवं आसपास के काफी संख्या में श्रद्धालु आकर प्रभु जगन्नाथ का दर्शन कर रथ खींचते हैं. प्रभु जगन्नाथ का श्री मंदिर एवं मौसी बाड़ी स्थित गुंडीचा मंदिर अगल बगल में ही स्थित है, परंतु प्रभु की रथ यात्रा श्री मंदिर से निकलकर रेलवे कॉलोनी की परिक्रमा करते हुए मौसी बाड़ी के गुंडिचा मंदिर तक जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही