Search

 
 
 

JSSC CGL रद्द करने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों ने निकाला आक्रोश मार्च

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में चयनित अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं. सरकार के फैसले के खिलाफ मंगलवार को आक्रोशित अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से लेकर बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकाला.
 
अभ्यर्थियों ने निकाला आक्रोश मार्च

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में चयनित अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं. सरकार के फैसले के खिलाफ मंगलवार को आक्रोशित अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से लेकर बिरसा चौक तक विरोध मार्च निकाला.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने 'न्याय दो या फांसी दो' के नारे लगाकर अपना कड़ा आक्रोश जताया. मार्च में शामिल चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार के इस कदम को पूरी तरह अन्यायपूर्ण और अनुचित बताया. उनका कहना है कि वे वर्षों की कड़ी मेहनत और अपनी योग्यता के दम पर चयनित हुए हैं. सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना ही होगा. आंदोलन के दबाव में आकर चयनित और कार्यरत अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने साफ किया कि अगर परीक्षा में कोई अनियमितता हुई थी, तो दोषियों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी. पूरी परीक्षा रद्द करके निर्दोष अभ्यर्थियों को सजा देना गलत है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक वे अपना लोकतांत्रिक विरोध जारी रखेंगे.

Uploaded Image

 

अभ्यर्थियों ने निकाला आक्रोश मार्च 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही