Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में DMFT के तहत चयनित चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत बुधवार को चयनित चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इसे लेकर न्यू टाउन हॉल में एक समारोह का आयोजन किया गया.

जिले में चिकित्सकों की कमी दूर होगी

समारोह में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह, उपविकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉ कुमार ताराचंद और सिविल सर्जन डॉ एसके कांत ने नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए और वैश्विक महामारी की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर डीएमएफटी से कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ एमडी, सर्जरी, ईएनटी, निश्चेतक, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग और एमबीबीएस, हॉस्पिटल मैनेजर और मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता पद पर 50 चिकित्सकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की गई थी. आज न्यू टाउन हॉल में 40 और रिम्स रांची में आयोजित एक समारोह में 10 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इसे भी पढ़ें- घूस">https://lagatar.in/in-the-case-of-taking-bribe-the-ssp-has-given-line-to-circle-inspector-mohan-pandey/">घूस

लेने के मामले में SSP ने सर्किल इंस्पेक्टर मोहन पांडेय को किया लाइन हाजिर

5 डेंटिस्टों को मिला नियुक्ति पत्र

मिली जानकारी के अनुसार इसमें 20 मेडिकल ऑफिसर, 5 डेंटिस्ट, स्पेशलिस्ट इन पेडियाट्रिक, गायनोलॉजी व हॉस्पिटल मैनेजर के पद पर 4-4, 2 स्पेशलिस्ट इन ऑर्थोपेडिक और कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, स्पेशलिस्ट इन सर्जरी, ईएनटी, स्पेशलिस्ट इन ओपथालमोलॉजिस्ट, ई-सवस्थ हॉस्पिटल आईटी मैनेजर और साइकोलॉजिकल काउंसलर के पद पर एक-एक चिकित्सक की नियुक्ति की गई. समारोह में डीएमएफटी के शुभम सिंगल, आशा रोजलीन कुजूर व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर डॉ किशोर चक्रवर्ती, डॉ संजीव गलाश, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ नीतू द्वारकेश, डॉ पीपी पांडे, डॉ गौरव कुमार दास, डॉ मृणाल श्रीवास्तव, डॉ रीना जयसवाल, डॉ पूजा कुशवाहा, डॉ रुमा प्रसाद, डॉ पूनम दान, डॉ मनीष शेखर, डॉ रामदयाल मिश्रा, डॉ नौशाद आलम और डॉ रश्मि पटेल सहित अन्य चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर">https://lagatar.in/the-crook-ran-away-by-snatching-the-mobile-near-bistupur-beldih-church-school/">बिष्टुपुर

बेल्डीह चर्च स्कूल के पास मोबाइल छीनकर भागा बदमाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही