NewDelhi : नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त के चयन को लेकर आज 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार कल 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. श्री कुमार ढाई साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे. बता दें कि निर्वाचन आयुक्तों सहित मुख्य आयुक्त की नियुक्ति तीन सदस्यीय चयन समिति करेगी. मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 के तहत सीईसी की यह पहली नियुक्ति होगी, जो दिसंबर 2023 में लागू हुआ था. इस प्रावधान के तहत मार्च 2024 में एसएस संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था.
पीएम मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आज, राहुल गांधी शामिल होंगे, नया CEC चुना जायेगा...
Last Updated: Feb 17, 2025 12:00 AM (IST)