Search

रांची जिले के डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन प्रतियोगिता 14 मार्च को

Ranchi: झारखंड खेल विभाग के तत्वावधान में संचालित डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में रांची जिला अंतर्गत संचालित केंद्रों में 2024-25 में रिक्त खिलाड़ियों की संख्या को भरने के लिए प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. खेल विभाग द्वारा 14 मार्च को सुबह 9 बजे से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिसमे 13 डे बोर्डिंग केंद्रों में 8 खेलों में 85 रिक्त खिलाड़ियों की संख्या को पूरा करने के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन और जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने लिए न्यूनतम आयु सीमा 8 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष निर्धारित की गई है. इसमें खिलाड़ियों का चयन निर्धारित मानक बैट्री टेस्ट और स्किल टेस्ट से किया जायेगा. जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की इन केंद्रो के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. डे-बोर्डिंग फुटबॉल बालक क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, संत पौल उ० वि०, बहु बाजार, चर्च रोड, राँची. फुटबाल, निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या- 09) डे-बोडिंग बास्केटबॉल बालक क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, संत जेवियर उ० वि०, डोरण्डा, राँची. बास्केटबॉल, निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-20, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-06. डे-बोर्डिग बास्केटबॉल बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, संत जैवियर उ० वि०, डोरण्डा, राँची. बास्केटबॉल, निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-20, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-06. डे-बोर्डिंग बास्केटबॉल बालक/बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, जैप-1 ग्राउण्ड, डोरण्डा, राँची. बास्केटबॉल, निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-30 (15-15) रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-09 डे-बोडिंग कबड्डी बालक क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची. कबड्डी निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-08 डे-बोर्डिंग कबड्डी बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची.कबड्डी निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-07 डे-बोडिंग खो-खो बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची. खोखो, कबड्डी निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-05 डे-बोर्डिंग एथलेटिक्स बालक क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची. कबड्डी निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-02 डे-बोर्डिंग कुश्ती बालक क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची. निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-16 डे-बोर्डिग बैडमिंटन बालक/बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इण्डोर स्टेडियम, खेलगाँव, होटवार राँची. निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-07 डे-बोर्डिंग खो-खो बालक क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, लिची बगान प्रांगन, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची. निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-04 डे-बोर्डिंग एथलेटिक्स बालक क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, होटवार, राँची. निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-25, रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-02 डे-बोर्डिंग जिम्नास्टिक बालक/बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, गणपत रा इण्डोर स्टेडियम, होटवार, राँची. निर्धारित खिलाड़ियों की संख्या-30, (15-15), रिक्त खिलाड़ियों की संख्या-04 (02-02) [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp