Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

25 अप्रैल से सेंटर ऑफ एक्सेलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन

Ranchi : झारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के खिलाड़ियों का चयन अलग अलग जिलों में किया जाएगा. इसकी शुरूआत 25 अप्रैल से गुमला में अल्बर्ट एक्का एक्का स्टेडियम में की जायेगी. साथ ही निर्धारित स्थलों से चयनित खिलाड़ी का अंतिम चयन 11 मई को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में किया जाएगा. आवेदक खिलाड़ी, जिन्होंने मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तरीय, आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित खेलों में भागीदारी अथवा मेडलिस्ट हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. चयन समिति में मनोहर टोपनो, राज्य समन्वयक साझा अध्यक्ष, हरेंद्र सिंह आवासीय प्रशिक्षक , चाईबासा , योगेश यादव - एथलेटिक्स आवासीय प्रशिक्षक, साहेबगंज, प्रभात रंजन तिवारी -एथलेटिक्स आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, हजारीबाग , नीरज राय - आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, बोकारो, सुरेश उरांव - डे बोर्डिंग प्रशिक्षक, लातेहार शामिल है. अंतिम रूप से चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी.  एथलेटिक्स 
  • 25-26 अप्रैल -अल्बर्ट एक्का एक्का स्टेडियम, गुमला
  • 28-29 अप्रैल - संत जोसेफ हाई स्कूल, महुआडांड-लातेहार
  • 2- 3 मई - कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग
  • 5-6 मई सिदो कान्हू स्टेडियम,साहेबगंज
  • 8-9 मई - एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड, चाईबासा
  • 11 मई बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में ट्रायल होंगे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही