Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल के लिए चयन संपन्न, 120 खिलाड़ियों ने लिया भाग

  • अब 24-25 अप्रैल को कर्जन मैदान हजारीबाग में ट्रायल होगा
Ranchi : झारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं  बालिका वर्ग के 16 से 22 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन रामा साहू हाई स्कूल गढ़वा में संपन्न हुआ. इसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार जिले के लगभग 120 खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट एवं स्किल टेस्ट लिया गया. बैट्री टेस्ट अन्तर्गत ऊंचाई, वजन, 30 मीटर, 10 मीटर, 6×6 सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर वर्टिकल जंप, स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग, जैगलिंग, बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग, विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए.

चयनित खिलाड़ियों को सरकार उपलब्ध करायेगी सुविधाएं

उपर्युक्त स्थलों से चयनित खिलाड़ियों का बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी रांची में अंतिम चयन होगा. अंतिम रूप से चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायेगी. इस अवसर पर चयन समिति के देवेन्द्र कुमार सिंह खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक साझा, मो सलीम आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा, अजय सुभाष तिर्की आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गिरिडीह, योगेश प्रसाद यादव आवासीय एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज, सतीश मिंज सहायक प्रशिक्षक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला उपस्थित रहे. वहीं चयन में गढ़वा के कुश्ती कोच शैलेन्द्र पाठक, एथलेटिक्स कोच रामा शंकर सिंह, अरविन्द दुबे, वॉलीबाल कोच प्रभात रंजन तिवारी, विधायक खेल प्रतिनिधि खेल ओम प्रकाश गुप्ता, जिला खेल कार्यालय कर्मी कुश कुमार, ललन कुमार, जेम्स बाड़ा, अमित कुमार, कंचन कुमार का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – ज्ञान">https://lagatar.in/gyan-vigyan-samiti-runs-save-education-save-country-campaign-for-10-days/">ज्ञान

विज्ञान समिति ने 10 दिनों तक चलाया शिक्षा बचाओ, देश बचाओ अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही