Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फुटबॉल के लिए रांची में हुआ चयन

Ranchi : खेल विभाग के तत्वावधान में संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फुटबॉल के लिए बालक और बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों को चयनित करने की प्रक्रिया शुक्रवार को रांची में हुई. चयन में एक सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागी रांची के विभिन्न क्षेत्रों से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम पहुंचे, जिनका टेस्ट लिया गया. इस ट्रायल में हर प्रक्रिया से गुजरने के बाद 32 बालक और 32 बालिका खिलाड़ियों का चयन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए होगा. प्रतिभागियों का बैट्री टेस्ट और स्किल टेस्ट लिया जा रहा है, बैट्री टेस्ट के अन्तर्गत ऊंचाई, वजन, 30 मीटर 10 मीटर गुणा 6 सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग, जैगलिंग, बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग, विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट पास करना अनिवार्य है. विभिन्न जिलों में अब तक 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है. अंतिम रूप में चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस अवसर पर चयन समिति के देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक,साझा , मो सलीम,आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा,अजय सुभाष तिर्की,आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र ,गिरिडीह,सतीश मिंज सहायक प्रशिक्षक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – नगर">https://lagatar.in/petition-in-the-high-court-for-municipal-elections-councilors-appealed-to-the-high-court/">नगर

निगम चुनाव के लिए हाईकोर्ट में याचिका, पार्षदों ने लगाई हाईकोर्ट से गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही