Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में पहली बार फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए 8 अप्रैल से चयन

Ranchi : झारखंड खेल प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में नवसृजित सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के खिलाड़ियों का चयन 8 अप्रैल से 29 अप्रैल तक राज्य में चलेगा. प्रथम चरण राज्य के 5 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी, जो गुमला से प्रारंभ होकर 29 अप्रैल को रांची में समाप्त होगी. इसमें खिलाड़ियों का "बैट्री टेस्ट" एवं "स्किल टेस्ट" किया जाएगा.

प्रथम चरण राज्य के 5 जिला मुख्यालयों में

  • 8-9 अप्रैल - संत इग्नासियुस हाई स्कूल- गुमला
  • 12-13 अप्रैल -एसोसियेशन फुटबॉल ग्राउंड- चाईबासा
  • 15-16 अप्रैल - फुटबॉल स्टेडियम दुधानी- दुमका
  • 19-20 अप्रैल- रामा साहू हाई स्कूल- गढ़वा
  • 24-25 अप्रैल - कर्जन स्टेडियम- हजारीबाग

अंतिम चयन प्रक्रिया 28 और 29 अप्रैल को

अंतिम चयन प्रक्रिया 28 और 29 अप्रैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में किया जायेगा. खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने पत्र जारी कर उपनिदेशक देवशंकर दास को चयन समिति का अध्यक्ष, खेल परामर्शी देवेन्द्र कुमार सिंह को सदस्य सह नोडल पदाधिकारी, मो सलीम आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा , अजय सुभाष तिर्की आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गिरिडीह, योगेश प्रसाद यादव आवासीय प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज एवं सतीश मिंज सहायक प्रशिक्षक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला को चयन समिति का सदस्य बनाया है. इनका निर्णय ही मान्य होगा. साथ ही संबंधित जिला के जिला खेल पदाधिकारी को समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जिलों के प्रशिक्षकों को सहयोग करने समेत अन्य दायित्व सौंपा गया है.

भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए नियम एवं शर्तें

चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को झारखंड का निवासी होना चाहिए. खिलाड़ी का आयु 1 अप्रैल 2023 तक 16 से 22 वर्ष से अधिक न हो. खिलाड़ियों को चयन स्थल पर आधार कार्ड, मैट्रिक उतीर्ण प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा. आवेदक खिलाड़ियों को मान्यता प्राप्त अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, आल इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित खेलों में भागेदारी अथवा मेडलिस्ट का प्रमाण पत्र जमा कराना होगा. अंतिम रूप से चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायेगी. इसे भी पढ़ें – पुण्य">https://lagatar.in/bishop-washes-feet-of-12-people-on-maundy-thursday-program-at-catholic-ashram-on-good-friday/">पुण्य

बृहस्पतिवार पर बिशप ने 12 लोगों के पखारे पांव, गुडफ्राइडे पर कैथोलिक आश्रम में कार्यक्रम शुक्रवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही