Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ में सेल फुटबॉल एकेडमी के लिए चयन, 400 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Pakur : जिला स्तरीय स्टेडियम (बैंक कॉलोनी) पाकुड़ में बोकारो स्टील प्लांट के तत्वावधान में आयोजित सेल फुटबॉल एकेडमी चयन ट्रायल के दूसरे दिन का शुभारंभ पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने किया. पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ व पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि दूसरे दिन लगभग डेढ़ सौ विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया.  2 दिनों में लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया भाग. ट्रायल बोकारो सेल से आए सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स सह चीफ सेल फुटबॉल एकेडमी के पदाधिकारी सुभाष रजक की देखरेख में हुआ. तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सेल फुटबॉल एकेडमी के पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, रंजीत हलदर फुटबॉल कोच सेल बोकारो द्वारा खिलाड़ियों का ट्रायल स्किल टेस्ट, टेंपरामेंट ,गेम ऐटिट्यूड के आधार पर टेस्ट लिया जा रहा है.

बोकारो में फिर से ट्रायल लिया जायेगा

बता दें कि पाकुड़ में आयोजिन चयन ट्रायल में जो खिलाड़ी चयनित होंगे, उनका बोकारो में फिर से ट्रायल लिया जायेगा. बोकारो सेल फुटबॉल अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को नि:शुल्क सुविधा मुहैया करायी जायेगी. आवास, भोजन, बीएसएल स्कूल में शिक्षा, बीजीएच में चिकित्सा सुविधा, स्कूल यूनिफार्म, किताबें, अकादमी यूनिफॉर्म, हॉस्टल ड्रेस, प्रथम वर्ष में 750, द्वितीय वर्ष में 850 और तृतीय वर्ष 1000 रुपये की राशि दी जायेगी. सेल फुटबॉल अकादमी को बोकारो स्टील सिटी में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का लाभ मिलेगा. ट्रायल के दौरान जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, बोकारो सेल सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स सुभाष रजक, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह, बोकारो सेल अकादमी के तकनीकी पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, रंजीत हलदर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश कॉल, फुटबॉल प्रशिक्षिका रेखा कुमारी, नारायण चंद्र रॉय, भैरव चुंडा मुर्मू, लखन कुमार सिंह, फुलकुमारी मढैया, रेफरी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – NIA">https://lagatar.in/nia-raids-14-locations-arrests-one-suspect-with-weapons/">NIA

की 14 ठिकानों पर छापेमारी, एक संदिग्ध हथियार से साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही