Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में दो दिवसीय फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन संपन्न, 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Ranchiझारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में नवसृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के 16 से 22 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड चाईबासा में संपन्न हो गया. जिसमें 200 से अधिक जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट एवं फुटबॉल स्किल टेस्ट किया गया. बैट्री टेस्ट अंतर्गत ऊंचाई, वजन,3 0 मीटर , 6 गुणा, 10 मीटर सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग, जैगलिंग , बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग, विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए.

आगे की चयन प्रक्रिया 

  • 15-16 अप्रैल - फुटबॉल स्टेडियम दुधानी-दुमका
  • 19-20 अप्रैल-रामा साहू हाई स्कूल- गढ़वा
  • 24-25 अप्रैल - कर्जन स्टेडियम- हजारीबाग में ट्रायल होंगे

अंतिम चयन प्रक्रिया 28 एवं 29 अप्रैल को

उपर्युक्त स्थलों से चयनित खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रक्रिया 28 एवं 29 अप्रैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी रांची में किया जायेगा. अंतिम रूप से चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा. चयन के अवसर पर चयन समिति के देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक साझा , मो सलीम,आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा, अजय सुभाष तिर्की, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र , गिरिडीह, योगेश प्रसाद यादव, आवासीय एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र , साहेबगंज, सतीश मिंज सहायक प्रशिक्षक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र , गुमला उपस्थित रहे. वहीं चयन में चाईबासा के तीरंदाजी कोच, हरेंद्र सिंह, फुटबॉल कोच सोना राम चंपिया, रिंकी कुजूर, बलराम महतो, तीरंदाजी कोच ललिता लागून, गंगाधर नाग, ललिता कार्यालय कर्मी कमल लोहरा समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – नीति">https://lagatar.in/jharkhand-load-shedding-increased-due-to-increase-in-demand-in-summer/">नीति

विहीन हेमंत सरकार को 2024 में उखाड़ फेकेंगे : रोशनलाल चौधरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही