Search

 
 
 

रांची में खेलो इंडिया सेंटर के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन, 40 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

 
Ranchi : खेलो इंडिया सेंटर के लिए नए फुटबॉल खिलाड़ियों की दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में संपन्न हुई. इसमें 10 से 14 वर्ष तक के लगभग 270 (बालक/बालिका) बच्चों ने भाग लिया. सभी का स्किल टेस्ट, फिटनेस टेस्ट के बाद 40 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें से 15 बालक और 15 बालिकाओं का चयन किया जाएगा. इस अवसर पर रांची जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, मुकेश कुमार, बिरसी मुंडू, खेल प्रशिक्षक गोपाल तिर्की, राजू साहू, साई रांची के पूर्व फुटबॉल कोच सुनील कुमार एवं उनके साथ रेफरी सचिव सरोज नाथ महतो एवं मंगल मिंज उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – मनी">https://lagatar.in/high-court-reserves-verdict-on-money-laundering-accused-manoj-punmiyas-plea/">मनी

लांड्रिंग के आरोपी मनोज पुनमिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही