Search

 
 
 

70वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए कराटे खिलाड़ियों का चयन 9-10 अक्टूबर को

Ranchi News : चयन प्रक्रिया 9 और 10 अक्टूबर 2026 को खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में होगी. इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे.9 अक्टूबर को बालक और 10 अक्टूबर को बालिका वर्ग का ट्रायल आयोजित किया जाएगा. सभी खिलाड़ियों को सुबह 7 बजे तक निर्धारित स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से आगामी 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय कराटे खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा. 

 

 

चयन प्रक्रिया 9 और 10 अक्टूबर 2026 को खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में होगी. इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे.9 अक्टूबर को बालक और 10 अक्टूबर को बालिका वर्ग का ट्रायल आयोजित किया जाएगा. सभी खिलाड़ियों को सुबह 7 बजे तक निर्धारित स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा.

 

चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को पूर्ण रूप से भरे हुए एसजीएफआई पात्रता प्रपत्र की दो मूल प्रतियां साथ लानी होंगी. इसके अलावा जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, पिछले वर्ष की अंक-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अभिभावक का सहमति-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति भी साथ लाना अनिवार्य है.

 

चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगामी 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही