Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्कृष्ठ विद्यालय के रूप में सिमडेगा के तीन स्कूलों का चयन

Simdega : झारखंड के 24 जिलों के 80 स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ठ विद्यालय) के रूप में चयनित किया गया. इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन किया. उत्कृष्ट विद्यालयों में सिमडेगा के तीन स्कूल भी शामिल हैं. एसएस +2 हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स +2 हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिमडेगा को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है. इसका उद्घाटन विधायक कोलेबिरा नमन विक्सल कोंगाड़ी, डीसीआर रॉनीटा, डीडीसी और शिक्षा विभाग की टीम ने किया. मौके पर कई स्कूलों के शिक्षक एवं स्कूली बच्चे शामिल थे. इस मौके पर सभी विशिष्ट अतिथियों का शॉल ओढ़कर एवं पौधा देकर स्वागत किया गया. एसएस+2 बालक उच्च विद्यालय के पुशवंत साय ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के संबंध में भाषण दिया. साथ ही नाटक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित जानकारी दी. मौके पर डीसी आर रॉनीटा ने कहा कि सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा. इसके तहत प्रशासनिक भवन, साइकिल स्टैंड, शौचालय निर्माण, एवं इसके साथ ही सभी कक्षा को स्मार्ट क्लास से अच्छादित करने का काम किया जाएगा. इसके साथ ही लाइब्रेरी, साइंस लैब एवं सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा.इन स्कूलों में सीबीएसई की तर्ज पर बच्चों को पढ़ाया जाएगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया को प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जाएगा. इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-announced-appointment-of-25-thousand-teachers-in-the-jharkhand_state-soon/">सीएम

हेमंत ने की घोषणा : झारखंड राज्य में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही