Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल के लिए चयन प्रक्रिया पूरी

Ranchi : झारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए 16 से 22 वर्ष तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन कर्जन स्टेडियम हजारीबाग में संपन्न हुआ. चयनित खिलाड़ियों का 28 और 29 अप्रैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी रांची में अंतिम चयन होगा. अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों (बालक/बालिका) को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायेगी.

एथलेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

मंगलवार को सेंटर ऑफ एक्सलेंस एथलेटिक्स के लिए अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता शुरू हुई. जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने भाग लिया. इस अवसर पर चयन समिति के मनोहर टोपनो (राज्य समन्वयक साझा), अध्यक्ष हरेंद्र सिंह,  प्रभात रंजन तिवारी, नीरज राय, सुरेश उरांव उपस्थित थे. वहीं गुमला में एथलेटिक्स कोच आलोक कुमार सिंह, फुटबॉल कोच वीणा केरकेट्टा, हॉकी कोच पीटर किंडो, रिजवान अली समेत अन्य का सहयोग सराहनीय रहा.

एथलेटिक्स के लिए ट्रायल

  • 28-29 अप्रैल - संत जोसेफ हाई स्कूल, महुआडांड-लातेहार
  • 2- 3 मई - कर्जन स्टेडियम - हजारीबाग
  • 5-6 मई - सिदो कान्हू स्टेडियम,साहेबगंज
  • 8-9 मई - एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड, चाईबासा
  • 11 मई - बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/political-fakir-is-not-averse-to-corruption/">हजारीबाग

में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल के लिए चयन प्रक्रिया पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही