Search

 
 
 

बोकारो में तीरंदाजी टीम का हुआ सेलेक्शन ट्रायल

 

बोकारो जिले के चार संस्थानों के 77 तीरंदाजों ने लिया हिस्सा

Bokaro : बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की ओर से 24 सितंबर को बोकारो के सेक्टर चार स्थित तीरंदाजी ग्राउंड में सेलेक्शन ट्रायल किया गया. इसमें अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह, अंतरर्राष्ट्रीय फुटबॉलर अजय कुमार सिंह, जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव करण कुमार कर्मकार, शेखर शरदेंदु, चंडी चटर्जी, कोच बुद्धेश्वर मुर्मू, राष्ट्रीय तीरंदाज सौकत सौदागर उपस्थित थे. प्रतियोगिता में सेल तीरंदाजी डे बोर्डिंग सेंटर बोकारो, डे बोर्डिंग सेंटर चंदनकियारी, वेदांता इएसएल आर्चरी एकेडमी सियालजोरी व एंजेला आर्चरी सेंटर बोकारो के अलावा जिलेभर से आये खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया. इस दौरान 77 तीरंदाजों ने अपना प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय प्रशिक्षक करण कर्मकार ने बताया कि इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 25 से 28 सितंबर तक जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप व 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हजारीबाग में होने वाले इंडियन राउंड में अपना कौशल दिखाएंगे.

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

इस दौरान इंडियन राउंड ट्रायल में अंडर 9 बालक वर्ग में परमानंद भगत व रुद्र प्रताप शर्मा, बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी, यावना यादव, सतमी कुमारी व सुहाना परवीन, रिकर्व अंडर 9 बालक वर्ग में दीपक कर्मकार व आयुष कुमार, इंडियन राउंड जूनियर बालक वर्ग में शमीम अंसारी, विकास कुमार, शुभम कुमार बाउरी व उत्तम रजवार, बालिका वर्ग में अन्नू सिंह, आरती कुमारी, तन्नू कुमारी व बनी मुंडा, इंडियन राउंड सीनियर बालक वर्ग में चित्तरंजन टुड्डू, मेघनाथ मुर्मू, शमीम अंसारी व अमित कुमार सिंह, बालिका वर्ग में आरती कुमारी, अन्नू सिंह, किरण प्रभा महतो व गुड़िया कुमारी, रिकर्व जूनियर बालक वर्ग में करण कुमार सिंह, गुलशन कुमार, आयुष यादव, रिकर्व सीनियर बालक वर्ग में बंकिम चन्द्र हेम्ब्रम, करण कुमार सिंह, गुलशन कुमार, आयुष यादव, कम्पाउंड बालक वर्ग में सौरव कुमार सिंह व बालिका वर्ग में रीता कुमारी का चयन किया गया. इसके अलावा इंडियन राउंड मिनी अंडर 14 बालक वर्ग, बालिका वर्ग, इंडियन राउंड सब जूनियर बालक वर्ग व बालिका वर्ग के लिए भी ट्रायल करवाया गया. मौके पर तकनीकी पदाधिकारी गोविंद, हरिचरण, पंकज, हेमंत, दीपक समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही