Search

 
 
 

बरकाकाना में मनाई गई स्व. रामविलास पासवान की 77वीं जयंती

 
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम बोले- पासवान के अधूरे सपने को साकार करने के लिए हैं संकल्पित  Ramgarh : नया नगर बरकाकाना अंबेडकर चौक के समीप राष्ट्रीय लोजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान की 77वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजकुमार रवानी उपस्थित हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजीत राम ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान के अधूरे कार्य को पूरा करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सभी संकल्पित हैं. रामविलास पासवान के द्वारा किए गए कार्यों को पूरा देश याद कर रहा है. रामविलास पासवान देश के दूसरे अंबेडकर के नाम से जाने जाते हैं. उनके इस मंत्र मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है को युग युग तक याद किया जाएगा. उनके नीति-सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा. जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय लोजपा जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी ने कहा कि रामविलास पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और उनके नीति-सिद्धांतों को बतलाते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को बूथ स्तर पर खड़ा करने का काम करूंगा. मौके पर बिक्रम राम, संजय कालिंदी, धनंजय गुप्ता, श्रवण कुमार, शंभू कालिंदी, अभय कुमार, सुधीर कालिंदी, रोशन कुमार, सिकंदर कुमार, धीरज करमाली, संयोग कालिंदी, सशांग कुमार, राज कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-couple-returning-from-dhanbad-trampled-by-hiwa-three-year-old-girl-including-woman-died/">जमशेदपुर

: धनबाद से लौट रहे दंपती को हाइवा ने रौंदा, महिला समेत तीन साल की बच्ची की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही