Search

स्व. गोपेश्वर लाल दास वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल से होगी शुरू, 12 टीमें लेंगी भाग

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा दो  दिवसीय स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास इंटर यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इसकी शुरूआत शनिवार को होगी. टूर्नामेंट में टाटा ग्रुप के सभी यूनियनों की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं. सारे मैच नॉकआउट तरीके से होंगे. 19 दिसंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा. बाकी सभी मैच शनिवार को खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के उद्घाटन में चीफ गेस्ट प्लांट हेड विशाल बादशाह, गेस्ट ऑफ ऑनर फाइनेंस हेड राजेश मंडल, एचआर हेड पी श्रीनिवासन, ई आर एंड सीएसआर हेड दीपक कुमार एडमिनिस्ट्रेशन एंड सिक्युरिटी हेड वीएन सिंह, टाउन एडमिनिस्ट्रेशन हेड रजत सिंह होंगे. यह जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता नवीन सोलंकी ने दी है. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//