Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता पखवाड़ा का पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने किया उद्घाटन समेत गढ़वा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

स्वरोजगार से जुड़कर युवा कर सकते हैं बेहतर कमाई : गिरिनाथ सिंह

Garhwa : स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता पखवाड़ा के अंतर्गत रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजमाता गुंजेश्वरी देवी महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक मुरली श्याम तिवारी, सह समन्वयक रामा शंकर चौबे, मीरा यादव, सुनिल कुमार माली एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक राम सरीख चंद्रा, सह संयोजक कमलेश नंदन सिन्हा, कोश प्रमुख मिथिलेश तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य भरत लाल चौधरी एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री गिरिनाथ ने कहा कि वर्तमान परिवेश के युवक, युवतियों में हुनर की कोई कमी नहीं है. उन्हें मंच देने की जरूरत है. सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन, थर्मोकोल का सजावट, डेयरी उद्योग, सब्जी की खेती, बागवानी, पापड़ और आचार का उद्योग लगाकर अपने जीवन को स्वावलंबी बना सकते हैं. इस दौरान पूर्व मंत्री ने अपने बारे में कहा कि मैं स्वयं सब्जी की खेती करने के साथ-साथ डेयरी उद्योग चलाता हूं. क्यों कि मेरा मानना है कि जीवन में सभी व्यक्ति को अपने स्तर से स्वरोजगार करना चाहिए. स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक मुरली श्याम तिवारी ने कहा कि अब 100 फीसदी में से केवल 20 फीसदी लोगों को ही नौकरी मिल पाती है. जिसमें सरकारी नौकरी का अनुपात 4% और गैर सरकारी नौकरी का अनुपात 16% है. इस प्रकार 20% लोगों को ही नौकरी मिल पाती है. अब समस्या यह आती है कि 80% लोग जाएं तो जाएं कहां, करें तो क्या करें. इसलिए ऐसी विषम परिस्थिति में सिर्फ एक ही उपाय है और वह है अपने आप को स्वालंबन से पूर्ण होना. इसलिए आप सभी अपने स्तर से तकनीकी और गैर तकनीकी स्वरोजगार को अपनाने पर ज़ोर दें. यही समय की मांग है. कोई भी छोटे-मोटे रोजगार करते हुए अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं. जैसे मुर्गी पालन , मधुमक्खी पालन, कुटकुट पालन के द्वारा भी अच्छी आमदनी की जा सकती है. स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक राम सरीख चंद्रा ने कहा कि हम सभी उद्यमी व स्वरोजगारी बनें. साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. हर हाथ में काम का संकल्प लें. स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक कमलेश नंदन सिन्हा ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, बस मन में उत्साह होना चाहिए. भारत को गांवों का देश कहा जाता है और यहां उपस्थित भी ज्यादा छात्र-छात्राएं गांव के ही हैं. तो ऐसे में आपको यह मालूम होना चाहिए कि आज भी आपके यहां लघु एवं कुटीर उद्योग का बोलबाला है. जिसके अंतर्गत गांव की महिलाओं और पुरुषों के द्वारा समूह के माध्यम से दोना पत्तल निर्माण, टोकरी, सूप, दउरा, और खिलौना के निर्माण से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं. कोश प्रमुख मिथिलेश तिवारी ने कहा कि डेयरी और सब्जी उत्पादन का रोजगार दो ऐसे रोजगार हैं, जो बहुत जल्द मुनाफा प्रदान करते हैं. अतः युवा पीढ़ी को इस तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है. सह समन्वयक मीरा देवी, सुनील कुमार माली और समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि आज़ का देश युवाओं का देश है. जहां 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग में इसकी संख्या 37 करोड़ है. वर्तमान परिपेक्ष में युवा शक्ति की क्षमताओं का उपयोग करके ही देश का विकास तेजी से किया जा सकता है. इसके लिए युवाओं में विकेंद्रीकरण , उद्यमिता व स्वरोजगार और सहकारिता की भावना को जागृत करते हुए देश को विकास की श्रेणी में लाया जा सकता है. कार्यक्रम को संचालन कर रहे रामा शंकर चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की उद्यमिता पखवाड़ा का उद्देश्य सहकारिता, रोजगार एवं स्वावलंबन की प्राप्ति करना है. जिसमें आम जनमानस विशेषकर युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजमाता गुंजेश्वरी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य भरत लाल चौधरी ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या मुन्नी देवी, प्रोफेसर संजय कुमार तिवारी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार पांडेय, फारूक आजम, विमलेश कुमार चौबे, मनोज कुमार निराला, प्रेम सागर शुक्ला, अजय चौधरी, राजेंद्र चौधरी, मनोरंजन कुमार, संतोष कुमार , शंभूनाथ पांडेय, पूनम देवी, अमृता कुमारी, मुन्नी बेक आदि उपस्थित थे.

रंका पुलिस ने विभिन्न कांडों में शामिल पांच अभियुक्तों को भेजा जेल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-60.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रंका : रंका पुलिस ने विभिन्न कांडों में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पांचों को अलग-अलग कांड में गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त मंतोष के खिलाफ 19 सितंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्तों में मंतोष के अलावा ट्रैक्टर चालक रवींद्र उरांव, ट्रैक्टर चालक गुलाम सरवर शामिल है. दोनों पर अवैध बालू ले जाने का आरोप है. वहीं सोमारू साह  और राजेंद्र यादव दोनों फरार वारंटी था. इसे भी पढ़ें : घंटे">https://lagatar.in/ranchis-streets-and-neighborhoods-submerged-after-just-one-hour-of-rain/">घंटे

भर की बारिश से ही रांची के गली-मुहल्ले हुए जलमग्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही