Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्व. गोपेश्वर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ए बना विजेता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में पहला मैच टाटा वर्कर्स यूनियन (रेड) और टीएसपीडीएल इम्प्लॉई यूनियन के बीच हुआ. इसमें टाटा वर्कर्स यूनियन (रेड) 25-07 और 25-23 से जीत गई. दूसरा मैच टाटा वर्कर्स यूनियन (ब्लू ) और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन (ए) के बीच हुआ. इसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन (ए) 25-18 और 25-16 से जीत गई. फाइनल मैच टाटा वर्कर्स यूनियन (रेड) और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन (ए) के बीच हुआ. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन (ए) ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 25-18, 22-25, 20-25, 25-23,15-09 से विजेता बनी. मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर जीएम प्रोडक्शन डेवलपमेंट मानस मिश्रा, ईआर हेड दीपक कुमार, एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह, प्रेसिडेंट ऑफ पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन भास्कर राव के साथ-साथ और भी सम्मानित लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/GOPESHWAR-1-300x123.jpg"

alt="" width="300" height="123" /> इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rape-of-a-girl-who-came-out-to-defecate-accused-absconding/">बोकारो

: शौच के लिए निकली बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
वॉलीबॉल के समापन समारोह में आईआर हेड दीपक कुमार ने सभी को बेहतर तालमेल के साथ खेलने के लिए बधाई दी. मुख्य अतिथि सीनियर जीएम मानस मिश्रा ने कहा कि यूनियन नेताओं के बीच खेला जा रहा यह टूर्नामेंट देख कर ऐसा लग रहा था कि बड़े ही अनुशासन और गंभीरता के साथ सभी लोग खेल रहे हैं. निश्चित तौर पर किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए अनुशासन और गंभीरता और तत्परता जरूरी होती है जो कि हमें सफलता दिलाती है. यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर मजदूर जगत की समस्याओं को और सरलता से दूर करना है. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट में आए हुए सभी प्रतिभागी टाटा ग्रुप के किसी न किसी संस्थान से जुड़े हैं. हम सब चाहते हैं कि टाटा ग्रुप की तरक्की हो ताकि यहां के मजदूरों की तरक्की हो. एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही