Lagatar Desk : भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. वहीं निफ्टी भी 190 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है.
मंगलावा को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 630.73 अंक गिरकर 72,140 के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,100 अंकों से ज्यादा टूटकर 72,771 के स्तर पर बंद हुआ था. इस तरह सोमवार के बंद स्तर के मुकाबले सेंसेक्स करीब 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ खुला.
इसके साथ ही बाजार छह महीने के निचले स्तर के बेहद करीब पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी गिरावट से अछूता नहीं रहा. निफ्टी 190.20 अंक फिसलकर 22,590 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल चार शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बाकि के 26 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में सबसे अधिक 0.24 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इसी तरह बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 2.11 फीसदी की गिरवाट नजर आ रही है.
आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टरग्लोब एविएशन (0.24%), अडानी पोर्ट्स (0.02%), सनफार्मा (0.23%) और भारती एयरटेल (0.05%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की श्रेणी में बजाज फाइनेंस (2.11%), एचडीएफसी बैंक (1.44%), एचसीएल टेक (1.56%), इंफोसिस (1.45%) और कोटक महिंद्रा (1.21%) के शेयर शामिल हैं.