Lagatar Desk : भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 341.98 अंक फिसलकर 72296.72 के लेवल पर ट्रे़ड कर रहा है. इसी तरह निफ्टी भी 110.45 अंक टूटकर 22492.60 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है. इसे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 254.02 अंकों की गिरावट के साथ 72384.68, वहीं निफ्टी 89.75 अंक गिरकर 22513.30 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 6 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 24 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 2.15 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इसी तरह आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक 2.88 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.
आज के टॉप लूजर की लिस्ट में आईटीसी (2.88%), अडानी पोर्ट्स (2.31%), पावर ग्रिड क्रॉप (1.86%), भारत इलेक्ट्रिक (1.40%) और इंटरग्लोब एविएशन (1.62%) के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप गेनर की लिस्ट में टीसीएस (2.15%), टेक महिंद्रा (1.63%), एचसीएल टेक (1.70%), इंफोसिस (1.55%), ट्रेंट (0.78%) और टाइटन (0.41%) के शेयर मौजूद हैं.
इसके अलावा बजाज फिनसर्व (1.78%), एनटीपीसी (1.40%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.63%), टाटा स्टील (1.04%), रिलायंस (1.08%), मारुति सुजुकी (0.59%), बजाज फाइनेंस (0.91%), लार्सन (0.98%), एचयूएल (0.75%), भारती एयरटेल (0.89%), इटर्नल (0.75%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.24%), एक्सिस बैंक (0.52%), एसबीआई (0.66%), एचडीएफसी बैंक (0.39%), कोटक महिंद्रा (0.23%) और आईसीआईसीआई बैंक (0.37%) के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें