Search

 
 
 

रांची विवि के महिला अध्ययन केंद्र में सेमिनार का समापन

 
Ranchi : भारतीय महिला अध्ययन संघ और रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के महिला अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को पांच दिवसीय सेमिनार का समापन हुआ. सेमिनार में झारखंड की महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई. सेमिनार में आदिवासियत की पहचान और स्वशासन, झारखंड आंदोलन में महिलाओं का योगदान, महिलाएं और समुदाय, भूमि अधिग्रहण, भूमि अधिकार, डायन प्रथा, मुस्लिम महिलाएं व उनका समाज, आदिवासी महिलाओं की भागीदारी, वन अधिकार, एकल महिलाओं की समस्याएं और झारखंड में जनाधिकार आंदोलन जैसी मुद्दों पर चर्चा की गई. सेमिनार में आईएडब्ल्यूएस अध्यक्ष प्रो ईशिता मुखोपाध्याय, अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रंजना श्रीवास्तव डॉ. विनीता, महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ ममता कुमारी ने भाग लिया.

ये थे सेमिनार के वक्ता

सेमिनार में वक्ता के तौर पर रणेन्द्र कुमार, आलोका कुजूर, अश्विनी कुमार पंकज, डॉ. वंदना टेटे, डॉ वासवी कीरो, रजनी मुर्मू, डॉ अता मलिक, नसरीन जमाल, डॉ. ज्योति प्रकाश, निराली बाखला, श्रावणी, सान्यारो और प्रो रमेश शरण शामिल थे. इसे भी पढ़ें – हूल">https://lagatar.in/hul-divas-inspires-us-to-fight-against-injustice-rajendra-sinha/">हूल

दिवस से मिलती है अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा : राजेंद्र सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही